हंगामे शोर- शराबे के बीच संयमित नेतृत्व का दिया उदाहरण नगर की राजनीतिक को दिया सकारात्मक संदेश…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
नगर पालिक निगम बिलासपुर की सामान्य सभा अभूतपूर्व हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभा स्थल लखीराम ऑडिटोरियम में विपक्षी पार्षदों के शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। वहीं बाहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर प्रदर्शन किए जाने से आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा पार्षद जय वाधवानी ने संयम, गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सामान्य सभा जनहित के मुद्दों पर चर्चा और विकास कार्यों को गति देने का मंच है, न कि राजनीतिक प्रदर्शन का अखाड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित रणनीति के तहत बैठक को बाधित कर शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को रोकने का प्रयास किया गया। वाधवानी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद, तर्क और सकारात्मक बहस ही समाधान का मार्ग है।हंगामा और अवरोध नहीं।
जय वाधवानी ने दोहराया कि भाजपा पार्षद शहर के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विकास के मुद्दों पर सजग रहें और रचनात्मक संवाद को प्राथमिकता दें, ताकि बिलासपुर की प्रगति निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।
हंगामे के बीच भी संयमित नेतृत्व का यह उदाहरण शहर की राजनीतिक संस्कृति में सकारात्मक संदेश देता है।जहां राजनीति से ऊपर उठकर विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है।

