बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर राहगीरों को परेशान करने वाले अंडेबाजों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थाना सिरगिट्टी से मिली जानकारी के अनुसार, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लड़ाई-झगड़े की घटनाओं पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा कर लोगों को परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु अभियान चलाया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर ने टीम गठित कर क्षेत्र में सघन बाइक पेट्रोलिंग की। कार्रवाई के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी:-
सगर सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रजत दुबे, उम्र 23 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रितिक दुबे, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
इरफान खान उर्फ बघीरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नयापारा चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी मनोज पटेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी खुडुभाठा राम मंदिर के पास, थाना मस्तूरी राज लाल सिंह मरावी, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर, जिला सूरजपुर
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।

