बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र शनिचरी बाजार में इन दिनों अज्ञात चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर के शनिचरी बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां बीते कुछ दिनों से सिलसिलेवार दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी किए जा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12-13 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने पुन्नीलाल कृष्ण चंद गुप्ता की किराना दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे लगभग 40 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान पार कर दिया। इसी तरह संतोष वाधवानी की मसाला दुकान को भी निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में हाथ साफ करने का प्रयास किया, जिनमें कई जगह वे सफल भी रहे।

लगातार हो रही इन घटनाओं से शनिचरी बाजार के व्यापारी दहशत में हैं। व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र में गश्त व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इधर सिटी कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल, बाजार के व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि चोरों के बढ़ते आतंक पर लगाम लगाई जा

