विविध रूपों में दिखी सृजनात्मकता
प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने अभिभावकों से आग्रह किया बच्चों की क्षमताओं के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के लिए करें प्रेरित…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और कल्पनाशीलता से सजी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैडम विद्या खत्री एवं विशिष्ट अतिथि, सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. श्रीमती नंदिनी तिवारी (अंग्रेजी साहित्य) के करकमलों से हुआ।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार एवं उप-प्राचार्या तपोषी सरकार ने अतिथियों का ग्रीन बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में नर्सरी, के.जी.-1, के.जी.-2 एवं कक्षा पहली के नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विविध रूपों में दिखी सृजनात्मकता●
बच्चे फल, सब्जी, फूल, महान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, यातायात नियम, पशु-पक्षी एवं विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए।
पेंगुइन बनकर शांति का संदेश दिया गया।
अमरूद ने फाइबर का महत्व बताया, संतरे ने रोग प्रतिरोधक क्षमता का संदेश दिया, तरबूज ने जल की महत्ता समझाई।
टमाटर, गाजर और कैप्सिकम ने एकता और स्वास्थ्य का संदेश दिया।


“पानी बचाओ, पानी न बहाओ” जैसे नारों से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में लुगरा, पोल्का, हसली और नागमोरी पहने बच्चों ने “हमर छत्तीसगढ़” की झलक प्रस्तुत की।








धार्मिक एवं पौराणिक स्वरूपों में शिव-शंकर परिवार, मां दुर्गा, मां सरस्वती, माता काली, भगवान कार्तिकेय, गणेशजी, हनुमान जी और अर्धनारीश्वर के अद्भुत रूप मंच पर जीवंत हो उठे।
बच्चों ने अपनी मीठी और तोतली वाणी में आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त कर सभी का मन मोह लिया।








आकर्षक मंच संचालन…●
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती सीमा भट्टाचार्य ने सुंदर कविताओं एवं ऐतिहासिक जानकारी के साथ किया। श्रीमती पुष्पा बेगूर एवं श्रीमती दीपाली विश्वास ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुरस्कृत प्रतिभागी
के.जी.-2 से: एंजेल सिंह, जानवी नेताम, अर्णव शुक्ला, रुद्र प्रताप, हंसिका चांदनी, आरोही ध्रुव
कक्षा पहली से: अश्विका शर्मा, मेधा जावलकर, दीपांशी, अथर्व पांडे, जानवी यादव, अपर्णा पांडे
के.जी.-1 से: आशी तिवारी, प्रियांशु वर्मा, आराध्या श्रीवास, अनुभव, सौभाग्य राव मगर, भव्या तिवारी
नर्सरी से: देवांश जायसवाल, अनिल शुक्ला, अनुष्का चंद्राकर, विभूति गुप्ता, प्रियांशी सिंह
सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शतरंज प्रतियोगिता में भी दिखी प्रतिभा
इसी श्रृंखला में बड़े विद्यार्थियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी बुद्धिमत्ता और एकाग्रता का उत्कृष्ट परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. नंदिनी तिवारी ने बच्चों के धैर्य, स्मरण शक्ति और अनुशासन की सराहना करते हुए आशीर्वचन दिए। प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की क्षमताओं के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

उत्साह, रचनात्मकता और संस्कारों से परिपूर्ण यह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई।

