सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कार सहित 3 धारदार चाकू जब्त आर्म्स एक्ट व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर थाना सकरी क्षेत्र में शराब के नशे में तेज रफ्तार थार वाहन चलाते और हाथों में चाकू लहराते हुए उत्पात मचाने वाले तीन युवकों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक थार वाहन (CG10 BW 6664) एवं तीन नग धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना का विवरण
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थार क्रमांक CG10 BW 6664 में सवार तीन युवक शराब के नशे में वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक्सीडेंट कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार आसमा सिटी फेस-2, मेंड्रा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी वाहन छोड़कर हाथों में धारदार लोहे के चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया।
जांच में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा शराब के नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24 वर्ष), निवासी रामा लाइफ, सकरी
शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33 वर्ष), निवासी कालीका नगर, तिफरा
राहुल तिवारी (26 वर्ष), निवासी उस्लापुर
तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक रूपेश तिग्गा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सकरी पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है।

