पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कार्यशैली संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता को देखते हुए सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता देवेश सोनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिला भाजपा में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
पार्टी नेतृत्व ने उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

देवेश सोनी को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल का करीबी माना जाता है और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ रही है।

देवेश सोनी एक लोकप्रिय युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। युवा वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है और वे लंबे समय से संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
संगठन में निभा चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां:-
पूर्व में जिला कार्य समिति के सदस्य रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व निभाया। पिछले लोकसभा चुनाव में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाएगा।
देवेश सोनी की नियुक्ति से भाजपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


