रास्ता रोककर हत्या की कोशिश और ‘ऊं’ लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…!
मुंगेली-(जनहित न्यूज़)
मुंगेली होली त्योहार से पहले मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रास्ता रोककर हत्या का प्रयास और सोने का लॉकेट लूटने वाले तीन आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला…?
प्रार्थी ताम्रज सिंह (21 वर्ष), निवासी झाफल थाना लोरमी, 2 मार्च की तड़के करीब 3:30 बजे रायपुर जाने के लिए मोटरसाइकिल (CG 28 U 7390) से निकला था। सुबह लगभग 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि एक युवक ने उसका कॉलर पकड़कर गले में पहना काली रस्सी में ‘ऊं’ लिखा सोने का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर पत्थर मारकर मोटरसाइकिल की हेडलाइट तोड़ दी गई, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई और गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया।
पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। “त्रिनयन एप” से मिली बड़ी मदद
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा तैयार “त्रिनयन एप्लिकेशन” में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी…
आशीष शिवारे (29 वर्ष), निवासी केशवपुर मुंगेली यशवंत रावते (27 वर्ष), निवासी केशवपुर मुंगेली
देवेश सोनी (24 वर्ष), निवासी महामाई वार्ड सोनारपारा मुंगेली
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
यशवंत रावते से एक मोबाइल फोन
देवेश सोनी से ‘ऊं’ लिखा सोने का लॉकेट
बरामद किया गया। तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस की सख्त चेतावनी
एसएसपी भोजराम पटेल ने होली पर्व को देखते हुए आमजन से शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस का संदेश…
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं।

