मछली मारने के लिए लगाए करंट की चपेट मेंआने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
मनियारी नदी में अवैध तरीके से करंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गई। मछली मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त (45 वर्ष) रविवार सुबह करीब 9 बजे मनियारी नदी में जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर मछली पकड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसका पैर पानी में पड़ा, वह खुद ही करंट की चपेट में आ गया।

करंट इतना तेज था कि वह संभल नहीं सका और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाही और अवैध तरीके से मछली पकड़ने का सामने आया है।
तखतपुर से टेकचंद कारड़ा की रिपोर्ट:-

