मुंगेली जिले में अब लगी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम…!
सरगांव में चाकूबाज हुआ गिरफ्तार…!
मुंगेली-[जनहित न्यूज़]
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मुंगेली पुलिस लगातार सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की सजगता, रणनीतिक सोच और तकनीकी दक्षता का ही परिणाम है कि सरगांव क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की। 30 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी विजय साहू (21 वर्ष), निवासी सरगांव, राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर भय का माहौल बना रहा था। पूछताछ में उसने मारपीट की नीयत से हथियार रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 10 U / 8232) जब्त की।
आरोपी के खिलाफ थाना सरगांव में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और मुस्तैदी सराहनीय रही। आरक्षक एवं अन्य स्टाफ के समन्वय से यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
एसएसपी भोजराम पटेल की स्पष्ट मंशा है कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुंगेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

