
समर्पण राशि के लिए 12 से 21 तक चलेगा दूसरा चरण!
11-फरवरी,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम तीर्थ स्थल के लिए देश भर से श्री राम भक्तों का सहयोग लेने के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा निधि समर्पण अभियान संग्रह टोलियो का गठन किया गया है इनके सदस्यों के द्वारा दिन-रात समर्पण निधि एकत्रित की जा रही हैं
इसी श्रंखला में छत्तीसगढ़ प्रांत में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक निधि समर्पण अभियान बहुत ही उल्लास के साथ संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में राम भक्त विभिन्न माध्यमों से इस समर्पण अभियान में जुड़े जिसमें 1 जनवरी से 15 जनवरी तक संपर्क पखवाड़ा मनाया गया और प्रभात फेरी निकाली गई रथ यात्रा निकाली गई ततपश्चात 15 जनवरी से 30 जनवरी तक बढ़ी निधि राशि का समर्पण रसीद के माध्यम से किया गया और 31 जनवरी का एक दिवसीय अभियान रु. 10रु.100 और 1000 के कूपन वितरण तथा संग्रहण के लिए रखा गया था। इसके अंतर्गत निम्न कूपन और रसीदों का वितरण और राशियों का संग्रहण किया गया।
कुल 7 ग्रामीण खंड तथा 7 उपनगर में 10/- 100/- और 1000/- के लगभग
10/- के 1560 बुक, 100/- 2310 बुक, 1000/- के 717 बूक तथा 127 बूक रसीदों के माध्यम से कार्यकर्ता को दिये जा चुके हैं अभी भी मांग बनी हुई है और अगले चरण के लिए आवश्यकता और मांग के अनुसार कार्यकर्ता सामग्री उठा रहे हैं।
अब तक कुल दिये हुए कूपन तथा रसीद सामग्री 10RS COUPON
48460,100 RS COUPON
78961,1000 RS COUPON
5425,CHEQUE REC807,
CASH RECEIPT1062,
कुल अब तक के प्राप्त वैधानिक निधि जिसकी सॉफ्टवेर में एंट्री हो गई है
3 करोड़ 70 लाख जिसमें 2.46 करोड़ के रसीद बैंक में रेयलाइस हो गए हैं, रसीदों में नगद के माध्यम से 55 लाख तथा 1.77 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से एकत्रित हुए हैं तथा 1.38 करोड़ कूपन के
माध्यम से एकत्रित होकर बैंक में जमा हो चुके हैं।अभियान के बाद इसका ऑडिट के माध्यम से एडिट भी होना है, पूरे अभियान को पूरी निष्पक्षता तथा निष्ठा के साथ सम्पन्न किया गया तथा समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन से ही यह सम्पन्न हो पाया।पर बिलासपुर जिले में जो उल्लास और उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ यह अविस्मरणीय अभूतपूर्व तथा अद्वितीय रहा और इसका परिणाम यह हुआ कि कम समय में ही पूरी कूपन तथा रसीद सामग्री समाप्त हो गई और बहुत बड़ी संख्या में लगातार जन समुदाय राम भक्त समर्पण समिति के सदस्यों को फोन करके पूछते रहे कि हमें भी समर्पण करना है हम कैसे कर सकते हैं। बिलासपुर जिले में लगातार दबाव को देखते हुए अन्य जिलों से सामग्री मंगाकर 8 दिवसीय अभियान पुनः प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें कि वे क्षेत्र जहां इस जन जागरण अभियान की पहुंच नहीं हो पाई है वह लाभान्वित हो सके।
बिलासपुर जिले से लगातार जनता का आहवान या कि इस अभियान का द्वितीय चरण अति शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि वह भी निधि समर्पण राम भक्तों के माध्यम से कर सके इसलिए
12 फरवरी से 21 फरवरी तक
यह विशेष अल्पकालीन निधि समर्पण अभियान प्रांत टोली की अनुशंसा के पश्चात बिलासपुर जिले में एक बार फिर प्रारंभ किया जा रहा है और इसकी तैयारी पूर्ण हो गई है तथा कूपन सामग्री और रसीदें पर्याप्त मात्रा में खंड तथा नगर समितियों को प्रदान की जा चुकी हैं बिलासपुर जिले में लगभग 15 से 20 जगहों पर रसीदों एवं कूपन वितरण एवं संग्रहण के लिए संग्रहण केंद्र भी उपलब्ध जन समुदाय के लिए कराए जा रहे हैं जिन की सूची इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है। साथ ही अब तक जो राशि निधि समर्पण के माध्यम से प्राप्त हुई है वह भी पूरी निष्पक्षता के साथ जन समुदाय के समक्ष उपलब्ध हैं। बिलासपुर जिले का निधि समर्पण अभियान सिर्फ प्रांत ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र में अपनी विशेष स्थान एवं उपलब्धि बनाया है और जो यहां पर राम भक्तों ने सहयोग और निधि न्योछावर की है वहां सिर्फ उल्लेखनीय नहीं है बल्कि पूरे देश के अन्य जिलों के लिए भी उदाहरण है एवं अनुकरणीय हैं।
जिला समिति के अभियान प्रमुख संदीप गुप्ता अनुसार उन्होंने उम्मीद जताई कि जो लोग अभी के तक निधि समर्पण अभियान से वंचित रहे हैं वह उनके घर आ रहे राम भक्तों के माध्यम से निधि समर्पण संपर्क कर सकते हैं, और रसीद तथा कूपन प्राप्त कर सकते हैं । यह अवसर अंतिम रहेगा
क्योंकि 27 फरवरी को पूरे देशव्यापी अभियान का समापन एक साथ होना है इसलिए छुटे हुए राम भक्तों से निवेदन है कि अपना निधि समर्पण का कार्य इस चरण में अवश्य संपन्न में करा लेवे तथा वैधानिक रसीद अथवा कूपन प्राप्त करे, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रमुख रूप से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति जिसमें विभाग सहसंयोजक डॉ विनोद तिवारी, निधि समर्पण समिति अध्यक्ष डॉ ललित मखीजा, जिला निधि समर्पण समिति संयोजक संदीप गुप्ता, जिला संघचालक प्रदीप शर्मा ,दिलीप शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, संदीप गुप्ता जिला संयोजक, सौरभ दुबे काशी टोली अध्यक्ष, राजीव शुक्ला मथुरा टोली,जितेंद्र चौबे अयोध्या टोली,मनीष मोटवानी द्वारिका टोली ,विंकु भाटिया अयोध्या टोली उपस्थित रहे।

