फिल्म ‘स्क्रीन’ के लिए अखिलेश पांडेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सम्मान
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है,तमिलनाडु में आयोजित गोल्डन ईगल फिल्म फेस्टिवल 2026 में छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘स्क्रीन’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक एवं मुख्य अभिनेता अखिलेश पांडेय को “सर्वश्रेष्ठ अभिनेता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

युवाओं में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर आधारित इस फिल्म में अखिलेश पांडेय के दमदार, संवेदनशील और भावपूर्ण अभिनय की जूरी ने विशेष प्रशंसा की। खास बात यह है कि दक्षिण भारत के इस प्रतिष्ठित मंच पर यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे पहले छत्तीसगढ़ी कलाकार बने हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकी ‘स्क्रीन’
फिल्म ‘स्क्रीन’ ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

फिल्म ने बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल 2026 में क्वार्टर फाइनल यानी टॉप-8 में जगह बनाई है। 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के बीच यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म बन गई है।
इसके अलावा फिल्म का चयन और सम्मान न्यूयॉर्क, लास वेगास, जलगांव, औरंगाबाद, ओडिशा, गुजरात तथा अफ्रीका के कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी हो चुका है।
बिलासपुर में हुई पूरी शूटिंग
फिल्म ‘स्क्रीन’ की पूरी शूटिंग बिलासपुर में की गई है।
निर्देशक एवं निर्माता: अखिलेश पांडेय
सह-निर्देशक: सावन वर्मा
अखिलेश पांडेय ने इस उपलब्धि पर कहा यह अवार्ड ‘स्क्रीन’ की पूरी टीम, बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ को समर्पित है। ‘किरण’ के बाद हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कहानियों को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है। हमें उम्मीद है कि गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल के फाइनल रिजल्ट में भी अच्छी खबर मिलेगी।
फिल्म ‘स्क्रीन’ के कलाकार
अखिलेश पांडेय, रेखा पटेल, आरती पांडेय, विवेक दुबे, सचिन शर्मा, सुनीता शर्मा, दिनेश पांडेय, मनीष भटेजा, मनमोहन, उमेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह चंदेल, शशि भूषण सोनी, हरीश यादव, निखिल शुक्ला, करण सिंह, अमृतेश मिश्रा, राशिद बक्स, नरेंद्र शर्मा, अमित तिवारी, श्याम मोहन दुबे, सुनील दत्त मिश्रा, विनोद, गिरधर, आदित्य पांडेय, नेहा तिवारी, काश्वी पांडेय, आयुष्मान तिवारी, अनन्या जायसवाल एवं हिमांशु।

