सिर्फ 42 दिनों में 513 पर कार्रवाई चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर पुलिस ने जिले में चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में कुल 513 व्यक्तियों एवं प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों में भय का माहौल बनाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान के तहत आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं और चाकूबाजी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को जेल भेजा गया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 एवं धारा 129 के 08 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 तथा आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज हुए। थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 और चाकूबाजी के 02 मामले सामने आए।

इसी तरह थाना सरकंडा में धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 एवं आर्म्स एक्ट के 15 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। थाना कोनी में धारा 151 के 01, थाना चकरभाठा में धारा 151 के 13 एवं आर्म्स एक्ट के 01, जबकि थाना सिरगिट्टी में धारा 151 के 03 और आर्म्स एक्ट के 04 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने, दहशत फैलाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में और अधिक कठोर कदम उठाए जाएंगे।

