18,500 रुपये नगद ताश पत्ती और जुआ फड़ जब्त, SSP भोजराम पटेल के निर्देश पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई…!
बिलासपुर/मुंगेली-[जनहित न्यूज]
मुंगेली जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना लालपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम परसाकापा में दबिश देकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश पत्ती और जुआ फड़ समेत कुल 18,500 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम परसाकापा के खेत में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लालपुर और साइबर सेल की टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 जुआरियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में डुबनदास जांगड़े, लक्ष्मीनारायण टंडन, राजकुमार डहरिया, दुर्गेश सोनवानी, विक्की कुमार डिंडोर, रामजी डहरिया, रामगोपाल बर्मन, ईश्वर कोशले, प्रमोद कुमार घृतलहरे एवं संजय कोशले शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 18,500 रुपये नगद, एक बोरा फट्टी एवं 52 पत्ती ताश जब्त कर थाना लालपुर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, थाना लालपुर प्रभारी उप निरीक्षक सुन्दरलाल गोरले एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” से जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

