अपोलो हॉस्पिटल्स लेडीज सर्कल 144 एवं राउंड टेबल 283 का संयुक्त आयोजन…
कैंसर जागरूकता और महिला स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार 17 मई 2026 को होटल रेड डायमंड, तोरवा में विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर, बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 एवं बिलासपुर राउंड टेबल 283 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित रहेगा, जिसमें अपोलो हॉस्पिटल्स के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श देंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर जागरूकता एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
शिविर में नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी, जिनमें मेमोग्राम, पैप स्मीयर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं जनरल वाइटल्स जांच शामिल हैं।
इसके अलावा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, गैस्ट्रो सर्जरी, श्वसन रोग, यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन एवं शिशु रोग विभाग प्रमुख हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की है। साथ ही असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन कराने का आग्रह भी किया गया है।

“आइए, जागरूक बनें, स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करें।”

