
पाटलिपुत्र के अध्यक्ष प्रवीण झा के आह्वान पर 5 सदस्यों की समिति बनाई गई…
16-फ़रवरी,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
छठ घाट के सामुदायिक भवन में आज सुबह 10:00 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया, इसके पश्चात भजन कीर्तन का भव्य आयोजन एवं दोपहर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
इस पूजा में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के सभी गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पाटलिपुत्र के अध्यक्ष प्रवीण झा के आह्वान पर 5 सदस्यों की समिति बनाई गई।

इस समिति में गोपाल सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, विनोद सिन्हा, राजीव गिरी एवं शंकर कुमार स्वत: ही सेवा भावना से समिति का सदस्य बनकर सफल कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक मंडलगण एसपी सिंह, वीएन झा, अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष गणेश गिरी, सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, कोषाध्यक्ष चंद्र किशोर प्रसाद, सुनील सिंह, अभय नारायण राय, रौशन सिंह, सुधीर झा, जेपी सिंह, प्रमोद सिंह, ए.के. कंठ, बीबी तिवारी, अशोक झा, सी एम सिंह, हेमंत झा, पी एच राय, अजय पांडे, हरि शंकर कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, सपना सराफ, प्रशांत सिंह, अजीत पंडित, बीआर मिश्रा, दिलीप चौधरी उग्रनाथ झा, महेश झा,पीसी झा,पीके सिंह उपस्थित थे।


