भव्य आयोजन की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपनी टीम के साथ किया निरीक्षण…
दो साल बेमिसाल अब तीसरे वर्ष नई मिसाल गढ़ने का लेंगे संकल्प…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर 28 जून को बिलासपुर में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा सराफा महासम्मेलन 5 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने अपने दो वर्ष के सफल, ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरे कार्यकाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में संगठन ने व्यापारियों की सुरक्षा, संगठन विस्तार, व्यापारिक हितों की रक्षा, डिजिटल जागरूकता, बीआईएस हॉलमार्क अभियान, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना और पुलिस-व्यापारी समन्वय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से 28 जून, रविवार को न्यायधानी बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय तृतीय आमसभा एवं सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस विशाल आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल रामदेव लॉन (36 मॉल के समीप, मंगला) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रदेशभर के सभी सराफा व्यापारियों से इस ऐतिहासिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
भव्य आयोजन की विशेष तैयारियां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 5,000 सराफा व्यापारी, प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर विशाल वातानुकूलित डोम तैयार किया गया है। आगंतुकों के लिए भोजन, नाश्ता, पेयजल, पार्किंग, चलित शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
तथा अति विशिष्ट अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री अति विशिष्ट अतिथि विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री विशिष्ट अतिथि राजेश वर्मा, सांसद सगरिया लोकसभा बिहार, अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा
धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर
सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा
अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा
सौरव सिंह अध्यक्ष सीएमडीसी
कृष्ण कुमार बाँधी पूर्व विधायक मस्तूरी
सतीश थोरानी अध्यक्ष चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,
शिवराज भंसाली पूर्व अध्यक्ष
सराफा एसोसिएशन कार्यक्रम में अपनी
गरिमामय उपस्तिथि में शामिल होंगे।
सम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

दो वर्षों में संगठन विस्तार की ऐतिहासिक उपलब्धि:-
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि जनवरी 2024 में संगठन की केवल 60 सक्रिय इकाइयाँ थीं। व्यापक सदस्यता अभियान और लगातार जन-संवाद के परिणामस्वरूप जून 2024 तक यह संख्या बढ़कर 91 हुई और वर्तमान में संगठन 125 से अधिक इकाइयों तक पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि संगठन का अगला लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक सराफा व्यापारी को एक मंच से जोड़ते हुए 251 इकाइयों का गठन करना है। इसके लिए सभी संभागों में आमसभाएं, संभागीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति और लगातार संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है।

‘ऑपरेशन गोल्ड’ बना पुलिस-व्यापारी समन्वय की मिसाल:-
पिछले दो वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में बिलासपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन गोल्ड’ भी शामिल रहा। सरकंडा क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने व्यापारियों का विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया।
इस उल्लेखनीय सफलता के लिए आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह सहित पूरी पुलिस टीम का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन द्वारा सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि प्रदेशभर की पुलिस ने सराफा व्यापारियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में हमेशा सकारात्मक सहयोग दिया है, जिसके लिए संगठन सदैव आभारी रहेगा।
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से मिलेगा उद्योग को नया आयाम:-
संगठन की दो वर्षीय उपलब्धियों में रायपुर में प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाने की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।
इस परियोजना के साकार होने से छत्तीसगढ़ का सराफा उद्योग आधुनिक सुविधाओं, रोजगार, निवेश और व्यापारिक विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा। पार्क में आधुनिक कार्यालय, सामुदायिक भवन एवं व्यापारिक अधोसंरचना विकसित किए जाने की योजना है।

अभियान को मिली नई पहचान:-
बीआईएस हॉलमार्क और जन-जागरूकता
संगठन ने बीते दो वर्षों में बीआईएस हॉलमार्क जागरूकता अभियान, ग्राहक सुरक्षा अभियान, प्रशिक्षण कार्यशालाओं और सराफा जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापारियों एवं ग्राहकों के बीच विश्वास मजबूत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की कि वे केवल बीआईएस हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें और स्थानीय विश्वसनीय सराफा व्यापारियों पर भरोसा बनाए रखें।
महासम्मेलन में उठेगा बीएनएस की धारा-317 का मुद्दा:-
28 जून को होने वाले प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का प्रमुख विषय भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-317 का सरलीकरण रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान प्रावधानों के कारण कई व्यावहारिक और कानूनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सम्मेलन में इस विषय पर विस्तृत चर्चा कर शासन से सरल एवं व्यावहारिक नियम बनाने की मांग की जाएगी।

उपलब्धियों की विशेष प्रदर्शनी भी होगी आकर्षण का केंद्र:-
सम्मेलन स्थल पर संगठन के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें संगठन विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, ऑपरेशन गोल्ड, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, बीआईएस अभियान तथा अन्य प्रमुख गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
सामाजिक सरोकारों में भी निभाई सक्रिय भूमिका:-
व्यापारिक हितों के साथ-साथ संगठन ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर संगठन ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी परिचय दिया है, तीसरे वर्ष का संकल्प नई उपलब्धियां, नई पहचान।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में संगठन ने सराफा व्यापारियों को एक नई पहचान और मजबूत मंच प्रदान किया है। अब लक्ष्य 251 इकाइयों का गठन, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना, व्यापारियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करना, स्वर्णकला बोर्ड की स्थापना तथा बीएनएस की धारा-317 का सरलीकरण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन का तीसरा वर्ष नई उपलब्धियों और नए इतिहास का साक्षी बनेगा।

तैयारियों में पूरी टीम जुटी:-
महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रकाश गोलछा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, समन्वयक प्रदीप मारोठी घोरपड़े, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कानुगा, उत्तमचंद भंडारी, पवन अग्रवाल, राजू दुग्गड़, राजेश सोनी, संगठन मंत्री सुनील सोनी, मीडिया प्रभारी आलोक सोनी, जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला सचिव दीपक सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति में पंकज करैख, राजेश शाह, अजय सराफ, प्रमोद वर्मा, नवनाथ आवले, सूरज सोनी, शशांक स्वर्णकार, राजू पारेख एवं सज्जन सोनी विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर, बिलासपुर सिल्वर होलसेल, तखतपुर, सीपत, मरवाही, बेलतरा, चकरभाठा, करगी रोड-कोटा, बिल्हा-सरगांव एवं रतनपुर सराफा एसोसिएशनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 28 जून को बिलासपुर सराफा व्यापारियों की एकता, उपलब्धियों और भविष्य की नई दिशा का साक्षी बनने जा रहा है, जहां पूरे प्रदेश का सराफा परिवार एक मंच पर जुटकर व्यापार, सुरक्षा और संगठन की नई रणनीति तय करेगा।

