बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव में कोटा जनपद कार्यालय में आयोजित जीवदीप समिति के बैठक मे स्वास्थ्य विभागों हेतु आवश्यक संसाधन का अनुमोदन किया बैठक में स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन संसाधन एवं आवश्यकता की समीक्षा की गई। वही स्वास्थ्य केन्द्रो हेतु आवश्यक वाशिंग मशीन एवं सुचारू बिजली हेतु सोलर एवं जनरेटर के लिये अनुमोदन किया गया।

बैठक में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा एसडीएम को बिजली व्यवस्था शीघ्र सुधार करने हेतु ज्ञापन देते हुये कहा कि कोटा के ग्रामीण क्षेत्र धुमा तेंदुआ गोबरीपाट करगीखुर्द नवागांव शिवतराई बिल्लीबंद मोंहदी चंगोरी खुरदूर जोगीपुर सेमरिया मझगांव सहित अनेक ग्रामों में लगातार 8 से 10 दिन तक लाईट कनेक्शन बंद है, वही कोटा नगर रतनपुर नगर एवं ग्रामीणों क्षेत्रों मे प्रतिदिन 24 घंटो तक विद्युत आपूर्ति बंद रहता है। ट्रांसफार्मर की अनुपल्ब्धता संसाधन की कमी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के निष्क्रियता के कारण समस्याओं का समाधान नही हो रहा है।

भीष्ण गर्मी एवं बारिश में लगातार विद्युत आपुर्ति बाधित होने के कारण किसान घरेलू उपभोक्ता विद्यार्थी एवं व्यापारी सहित जनमानस गंभीर रूप से प्रभावित हो कर समस्या का सामना कर रहे है। विद्युत आपूर्ति समस्या का त्वरित स्थायी समाधान नही होने पर समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी नगरवासी एवं ग्रामीणजन विद्युत कार्यालय का घेराव उग्र आदोंलन एवं चक्काजाम करने हेतु मजबूर होंगे,जिसकी समस्त जवाबदेही विद्युत विभाग शासन एवं प्रशासन की होगी।
अटल श्रीवास्तव ने जनपद सीईओ युवराज सिन्हा कि शिकायत करते हुये एसडीएम को कहा कि जनपद सीईओ कार्यालय मे उपस्थित नही रहते है सप्ताह में मात्र एक दो दिन कुछ घंटो के लिये कार्यालय आते है सरपंच सचिव जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधि सीईओ से रवैये से परेशान है जनता एवं विकास कार्य सीईओ के निष्क्रियता के कारण लंबित हो रहा हैै अगर सीईओ के कार्यशैली मेे सुधार नही हुआ तो सीईओ का घेराव एवं उच्च स्तर पर शिकायत कर कार्यवाही करवाया जायेगा।

उक्त बैठक में प्रवेश पैकरा एसडीएम सरोज दुर्गेश साहू आदित्य दीक्षित अरूण त्रिवेदी शिवदत्त पांडेय प्रतीक त्रिवेदी कुलवंत सिंह शिवदयाल निर्मलकर वीणा मसीह धर्मेन्द्र देवांगन कान्हा गुप्ता श्याम यादव हरीश नामदेव प्रशांत अग्रहरी हासीम अली निखलेश गुप्ता बीएमओ श्वेता सिंह सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

