शासकीय भूमि में कब्जा कर पशुपालन निगम ने हटाया राजकिशोर नगर के तुलसी आवास का मामला…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] राजकिशोर नगर के तुलसी आवास ब्लाॅक 5 में रामकुमार साहू द्वारा शासकीय भूमि में अवैध रूप से कब्जा कर पशुपालन किया जा रहा था,जिसे नगर निगम के अतिक्रमण की टीम ने कार्रवाई करते हुए हटाया।

सरकारी भूमि में कब्जा कर पशुपालन करने की शिकायत तुलसी आवास के रहवासियों ने निगम कमिश्नर से की थी,जिसके बाद निगम कमिश्नर श्री सर्वे के निर्देश पर कार्रवाई की गई। तुलसी आवास के रहवासियों ने शिकायत कर बताया था कि रामकुमार साहू द्वारा बच्चों के खेलने के मैदान पर 10-15 पशुओं को अवैध रूप से रखा गया है,जिससे मैदान समेत पूरे मोहल्ले में गंदगी पसरी रहती है।

हमेशा कीचड़ रहता है,इसके अलावा कंडम हो चुके वाहन भी रामकुमार साहू द्वारा मैदान में रखा गया है,आपत्ति जताने पर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा गाली-गलौज किया जाता है। शिकायत सही पाए जाने पर निगम ने आज कार्रवाई करते हुए तीन पशुओं को जब्त भी किया है।

