24 घंटे के विशेष अभियान में 12 गिरफ्तारी वारंट तामील को न्यायालय में किया गया पेश…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई। थाना तोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपियों और वारंटियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया।
अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही न्यायालय से जारी कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक तामील किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में चेतन नाग, मनमोहन साहू, श्रवण रजक, रोहित प्रधान, कुश कुमार यादव, भारती सूर्यवंशी, राधे निषाद, मनराखन विश्वकर्मा, रोहित ध्रुव तथा सुमीत सिंह शामिल हैं।

सभी आरोपी थाना तोरवा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं।
थाना तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

