
नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!
20-फरवरी,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भाजपा ने पूरे प्रदेश में भूपेश सरकार को चहुं ओर से घेरना शुरू कर दिया है अब इस प्रक्रिया में भाजपा महिला मोर्चा भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है आज इसी तारतम्य में नेहरू चौक पर महिला मोर्चा द्वारा महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आयोजन किया गया तथा धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा ।
राज्य की भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन कर स्वाभिमान मातृशक्ति मार्च का आयोजन किया गया.. पिछले 2 सालों में जिस तरह प्रदेश में अपराध की संख्याओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है..
उसे लेकर भाजपा अब उसे भुनाकर प्रदेश सरकार को घेरने में जुट गई है.. पिछले दिनों भाजपा की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम का घेराव किया गया था.. तो अब वही भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा आज बिलासपुर के नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया गया..
धरने की अगुवाई महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने की और सरकार के खिलाफ बरसते हुए उन्होंने महिलाओं के साथ पिछले 2 वर्षों में हुए मामले पर सरकार के कार्यकलापों पर सवालिया निशान उठाते हुए भूपेश सरकार को घेरा.. हर्षिता पांडेय ने कहा कि.. सरकार बनने के बाद जनवरी 2019 से लेकर दिसम्बर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 5300 से ज्यादा रेप के मामले हुए है.. छत्तीसगढ़ में स्थापित भुपेश बघेल की सरकार द्वारा भूमाफिया और रेत माफियाओं को भी सरंक्षण दिया गया है।।


