
श्रीमती फूलोदेवी नेताम की अगुआई में महिला कांग्रेस ने किया महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!
25-फ़रवरी,2021
रायपुर-
[जनहित न्यूज़] महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के द्वारा महंगाई का विरोध प्रदर्शन किया गया, राजीव गांधी चौक में पहले सभा कर के केंद्र सरकार के वादाखिलाफी के कारनामों पर महिलाओं द्वारा जमकर हल्ला बोला गया तद्पश्चात ढोल पीटते हुए गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल के दामो के खिलाफ सांकेतिक झांकी निकाल कर रैली निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं माहिला कांग्रेस की प्रदेश फूलोदेवी नेताम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, के अलावा सभी जिले से महिला जिला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बिलासपुर से सीमा पाण्डेय ,अनिता लावहातरे,सीमा ध्रीतेश,पुष्पा दुबे,हमीदा खान,बबिता दुबे,गौरी मुदलियार,रीता मजूमदार,ममता हाटकेश्वर,सुम्मी हाटकेश्वर,मंजू त्रिपाठी,आशा सिंह,शोभा चाहिल,शैल श्रीवास्तव,चित्रलेखा कांस्कार,पिंकी बत्रा,शिल्पी तिवारी,तरुणी सारथी ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
बिलासपुर की ओर से महिला शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने मंच को संबोधित किया।

