19-अप्रैल,2021
रायपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोगी संस्थान संवाद में कार्यरत रीतेश कामड़े की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर मुख्यमंत्री सचिवालय, मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अफसर और कर्मचारियों को अपनी गिरफ्त में लेती जा रही है। जनसंपर्क विभाग और उसके सहयोगी संस्थान संवाद के कई अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्य्मंत्री निवास में जनसंपर्क का कार्य देखने वाले घनश्याम केशरवानी सहित कुछ मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं।मंत्री अमरजीत भगत के जनसंपर्क अधिकारी छेदीलाल तिवारी, मंत्री प्रेमसाय सिंह के जनसंपर्क अधिकारी ललित चतुर्वेदी और मंत्री अनिला भेंडिया की जनसंपर्क अधिकारी रीना ठाकुर की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की खबर है। छेदीलाल तिवारी का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

