
सिंधु जन जागरण संघर्ष समिति ने की थी मांग महापौर ने दिए तत्काल निर्माण के निर्देश
19-अप्रैल,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
तोरवा मुक्तिधाम में रोज 30 करोना से पीड़ित लोगों का दाह संस्कार किया जा रहा है जिसमें दाह संस्कार करने वाले कर्मचारियों को बहुत तकलीफ होती है महापौर रामचरण यादव ने तत्काल डीआरएम से मिलकर तोरवा मुक्तिधाम में नए चबूतरे बनाने की पहल की जिस पर महापौर की मांग पर तत्काल 12 चबूतरा निर्माण करने की सहमति दे दी गई।

सिंधु जन जागरण समिति के अलावा अग्रवाल समाज तथा
पार्षद भास्कर यादव भरत कश्यप मोतीराम गंगवानी विजय यादव राजेश श्याम नानी हरिकिशन गंगवानी मोहन बजाज अनिल बजाज पप्पू मुरली केसवानी राहुल रावलानी पप्पी बाजार बृजलाल भोजवानी महेंद्र हिंदूजा घनश्याम दास गंगवानी आदि के प्रयास से ये संभव हो पाया और महापौर ने इस गम्भीर अवस्था को देखते हुए तत्काल ही जो सक्रियता का परिचय दिया वो सचमुच ही सराहनीय रहा।

