व्यवसाय में ढील देने चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार!
03-मई,2021
मनेंद्रगढ-{जनहित न्यूज़}
मनेंद्रगढ जिला कोरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मान्यता प्राप्त जिला कोरिया मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष रफीक मेमन , छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी की इस मांग की सराहना छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कैट के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम नागरिकों को राहत पहुचाने के उद्देश्य से प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है, जो कि उस समय आवश्यक था। चेम्बर के साथ-साथ व्यापारीवर्ग ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय की सराहना की है। और शासन का पूरा सहयोग किया ने बताया कि प्रदेश में पिछले तीन चरणों को मिलाकर लगभग 1 माह सें लॉकडाउन है जिससे कि राज्य की आर्थिक गतिविधियां रूकी हुई है। व्यापारीवर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं आम नागरिक भी परेशान है। छोटे व्यापारी एवं मजदूर वर्ग तथा मध्यमवर्गीय परिवारों को इस समय कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है।अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग अभी भी कोरोना के पहले लहर से हुए नुकसान से अभी तक नहीं उबर पाया है और ऐसे में उसे दूसरे लहर से भी काफी नुकसान हो रहा है। होटल और रेस्टोरेंट व्ययसाय वालों का तो पूरी तरह से व्यापार बंद है, ऐसे में उन्हे कम से कम टेकअवे के साथ व्ययसाय आरंभ करने दिया जाना चाहिए। इस तरह सभी व्यापार एवं व्ययसाय को देखते हुए लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। पूर्ण लॉकडाउन को आगे ना बढ़ाते हुए सभी व्यापार एवं व्ययसाय को सीमित समय के लिये किया जाना चाहिए। ताकि व्यापारीवर्ग के साथ-साथ आम लोगों को भी इसका लाभ मिल सकें। लॉकडाउन के चलते सभी वर्ग बहुत सी परेशानियों का समना कर रहे। ऐसे में सम्पूर्ण लॉकडाउन को और आगे नही बढ़ाना चाहिए। आपके द्वारा सभी व्यापारी एवं आम लोगों के लिए जो भी नियम बनाये जायेगें। उसका व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिक कठोरता से पालन करेगा। ऐसे में आपसे अनुरोध है कि लॉकडाउन के निर्णय पर पुर्नविचार करते हुए सारे व्यापार को दोपहर 3 बजे तक व्यापार करने की अनुमति दी जावे, जिससे महामारी नियंत्रण के साथ साथ आर्थिक गतिविधियां भी समानांतर रूप से चलती रहें और साथ ही आम नागरिकों भी राहत मिलें। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई वाले व्यापार एवं व्ययसाय को अनलॉक के प्रथम 2 दिन तक पूरे दिन तक व्यापार का समय दिया जाये ताकि जो सप्लाई चैन प्रभावित हुआ है वह सामान्य हो सकें। जिसके बाद तीसरे दिन से अन्य व्यापार एवं व्ययसाय की तरह सभी को 3 बजे तक व्यापार करने दिया अमर,पारवानी ने माननीय प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी अनुरोध करते हुए कहा कि प्रदेश में 06.05.2021 से पूर्णतः लॉकडाउन को हटाकर सीमित समय के लिये व्यापार एवं व्ययसाय करने की अनुमति देने की कृपा करेगें। हम व्यापारीवर्ग कोरोना काल के विकट एवं विपरित परिस्थितियों में शासन द्वारा जारी सभी नियमों एवं दिशा निर्देशों का पूरा पालन करते हुए, व्यापारीयों ने आम नागरिकों को राहत पहुचाने के उद्देश्य आगामी दिनों में भी कोरोना रोकथाम हेतु जो भी निर्णय लिया जावेगा उसका पूरा पालन व्यापारी वर्ग द्वारा किया जावेगा, साथ ही करोना महामारी रोकथाम रोकने हेतु जो भी जनजागरण अभियान शासन-प्रशासन द्वारा चलाया जायेगा, उसमें व्यापारी वर्ग शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।

