टूल किट पर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज के विरोध में भाजपा का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
भाजपा के अन्य नेताओ ने भी अपने घरों से ही किया दो घंटे का धरना प्रदर्शन
21-मई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
टूलकिट बनाकर देश और मोदी को बदनाम करने और कांग्रेस को राजनीतिक लाभ दिलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने जिस टूल किट का खुलासा किया उसे कांग्रेस ने फर्जी करार दे दिया और इसी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दिया गया जिसके विरोध में आज छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने अपने घर के सामने एक दिवसीय 2 घन्टे का धरना प्रदर्शन करते हुए इस तानाशाही पूर्ण रवैये का विरोध किया।
आज भाजपा के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा पार्टी के प्रवक्ता संदीप पात्रा जिन्होंने टूल किट का खुलासा किया ,उस टूल किट में कैसे प्रधानमंत्री की छवि को नकारात्मक प्रचार से धूमिल करना उसके साथ ही हमारे देश की सम्मान को कैसे धूमिल करना हैं, दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत के कोरोना के लेकर कहने लग गया उस टूल किट में जितने विषय हैं वही आज अंतर्राष्ट्रीय मीडिया बोल रहा है उसमें अनेकों विषय हैं लेकिन मुख्य रूप से जो आपत्तिजनक विषय है
।कोरोना के प्रथम चरण में हम सबको पता है कोरोना की शुरुआत चाइना के गुहान से प्रारंभ हुआ, इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति ने जब उसे चाइना वायरस कहा तो चाइना की सरकार ने इस पर आपत्ति की, इसी में परसो एक उदाहरण और सामने आया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि सिंगापुर वैरीअंट आ रहा है तब सिंगापुर की सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई,और कहा कि बहुत ही गलत है कि किसी भी वायरस को किसी भी देश के साथ जोड़ना उचित नहीं है लेकिन हमारे यहां दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के नेता शशि थरूर उन्होंने अपने ट्वीट में इंडियन वैरीअंट लिखा है।
इसी तरह राहुल गांधी राहुल गांधी ने ट्वीट में इंडियन वैरीअंट हिश्ट् स्वीटजरलैंड लिखा है यह इस बात को दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया जिस बात को उठा रहा है वही भाषा राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस का हर आम कार्यकर्ता उसी भाषा को बोल रहा है और जब हमने कहा कि यह कांग्रेस के द्वारा निर्मित है तो सरकार के दम पर एफ आई आर दर्ज कराया गया आपको ध्यान होगा कि पहले भी संदीप पात्रा ने कुछ बयान दिया और सरकार के दुरुपयोग करके उस पर f.i.r. दर्ज हुई ,और न्यायालय में बरी हुए और न्यायालय ने लताड़ लगाई सरकार को कहा। यह ठीक नहीं है लेकिन आज वही सत्ता के प्रभाव से सत्ता में मदमस्त होकर फिर वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ f.i.r. संगठन महामंत्री के खिलाफ एफ आई आर प्रवक्ता के खिलाफ f.i.r. हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ एफ आई आर,,इस पर इन्होंने आगे कहा कि fir दर्ज कराने से क्या आपके कुकृत्य रुक जाएंगे, इसीलिए कल पूरे प्रदेश में हमने खुली चुनौती दी है
कि आप गिरफ्तारी करिए और आज खंडन करने की अपेक्षा देश से माफी मांगने की अपेक्षा इस तरह किया जा रहा है उसके एवज में आज एक दिवसीय 2 घंटे का धरना किया गया चुकी कोविड-19 चल रहा है इसलिए नियमों को पालन करते हुए हम सब अपने घरों के सामने बैठे हुए हैं, इस पर उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस को हम साफ कहना चाहते हैं कि दमनकारी नीतियों से क्या अपने कुकृत्यो को छुपा लेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसा होने नहीं देगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष अग्रवाल ने कहा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने निवास के सामने भूपेश बघेल को चुनोती देते हुए कहा है हमें भी गिरफ्तार करो भूपेश बघेल हमें भी गिरफ्तार करो
भाजपा युवा मोर्चा के
जिला उपाध्यक्ष
रौशन सिंह ने कहा…
भूपेश हमें भी करो
गिरफ़्तार…
टूलकिट (गुप्त दस्तावेज़) बनाकर देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने वाली,भाजपा के नेताओ पर झूठे मुक़दमे दर्ज करने वाली,लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी है कांग्रेस
भाजपा युवा मोर्चा द.म.
अध्यक्ष मोनू रजक ने घर के सामने दिया धरना… लगाया नारा
भूपेश हमें भी गिरफ़्तार करो…
भाजपा अनु.जाति मोर्चा के जिला महामंत्री योगेश बोले ने नारा दिया भूपेश बघेल होश में आओ…
पूर्व पार्षद श्रीमती उषा राजेश मिश्रा अपने निवास में धरने पर बैठी…









