तोरवा क्षेत्र में सफ़ाई के दिए निर्देश नागरिकों की शिकायत पर तत्काल सड़क मरम्मत के निर्देश
29-मई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} नगर निगम ने बारिश से पहले सभी प्रमुख नाला-नालियों को साफ़ करने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसका कमिश्नर अजय त्रिपाठी टीम के साथ निरीक्षण करने आज मोपेड पर सवार होकर निकलें। इस दौरान दयालबंद और तोरवा क्षेत्र में जिन नालों की सफ़ाई शुरू नहीं की गई है,उन्हें तत्काल साफ़ करने के निर्देश दिए।
बारिश के दौरान नाला-नाली जाम ना हों और शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हों इसके लिए बरसात के पहले सभी प्रमुख नालों के सफाई के निर्देश महापौर रामशरण यादव और कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा दिए गए है। सफ़ाई विभाग द्वारा आदेश पर अमल करते हुए शहर के नालों को साफ करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसका आज कमिश्नर अजय त्रिपाठी दल बल के साथ निरीक्षण किए।
इस दौरान टिकरापारा में शिवाजी मार्ग में रेलवे क्षेत्र की तरफ़ से आने वाले नाले में बारिश के दौरान जल भराव की शिकायत मिली जिस पर कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने नाले को साफ़ कर लेवल जांच करने के निर्देश दिए,इसके अलावा मोहल्ले के नागरिकों के द्वारा अंबा पार्क के पास ख़राब सड़क के मरम्मत की मांग की गई जिस पर तत्काल जोन क्रं 6 को इस्टीमेट तैयार मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने टिकरापारा के गली में खुली नाली के ढंकने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने गुरुनानक चौक के पास मुख्य मार्ग में नाला और कल्वर्ट का भी जायजा लिया।



