फरार चोरी के आरोपी की वही दूसरी
अज्ञात युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से मचा हड़कंप
29-मई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
एक तरफ तोरवा पुलिस के चंगुल से फरार चोरी के संदेही की चेकडैम के पास लाश मिली है उधर जिले के मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी पुलिस को बीती रात अज्ञात युवक की रक्तरंजित लाश रेस्टहाउस के पीछे बाईपास रोड पर पड़ी मिली है। वही मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और जिसके पास एक सायकल और एक बैग भी है। जिसमें कपड़े और अन्य सामान है,मामले में बारीकी से जांच करने पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है, जो मौके पर है।
हत्या या दुर्घटना?जांच में होगा खुलासा
जिस जगह में लाश मिली है वहा पास ही पड़े ईट एवं लकड़ी में खून लगा हुआ है। जिससे मामला संदिग्ध लग आ रहा है इस पूरे मामले में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने पीछे से भारी लकड़ी से वार कर घटना को अंजाम दिया होगा।
लिहाज़ा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पुलिस जांच में ही यह खुलासा हो पायेगा यह दुर्घटना है या हत्या? बहरहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।



