डिप्टी कलेक्टर पद पर रहेंगे पूर्व तहसीलदार नारायण प्रसाद गबेल
28-जून,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
छ०ग०शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के आदेश क्रमांक बी-1-1/ 2021 / एक / 4 अटल नगर 19-6-2021 के द्वारा राजकुमार साहू प्रभारी तहसीलदार तहसीलदार बिलासपुर को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया। डिप्टी कलेक्टर नारायण गबेल ने प्रमोशन मिलने के बाद कलेक्ट्रेट में चार्ज ले लिया। गबेल ने अपना चार्ज राजकुमार साहू को दिया है। राजकुमार साहू ने तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया। अब वो अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ डिप्टी कलेक्टर गबेल का भार भी संभालेंगे।
इस संदर्भ में तहसीलदार राजकुमार साहू ने डिप्टी कलेक्टर का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामना दी। श्री गबेल ने भी राजकुमार साहू को गुलदस्ता देकर बधाइयाँ दी। डिप्टी कलेक्टर एनपी गबेल का भी प्रमोशन यही नियुक्ति हुई है। कलेक्ट्रेट में बैठ कर गबेल अब पूरे जिले में नजर रखेंगे।
डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर के पद पदस्थ किया गया है। उपरोक्त आदेश के पालन में नारायण प्रसाद गबेल, तहसीलदार बिलासपुर द्वारा डिप्टी कलेक्टर के पद पर उपस्थिति दिए जाने के फलस्वरूप प्रभारी तहसीलदार बिलासपुर का प्रभार राजकुमार साहू, नायब तहसीलदार बिलासपुर को एवं तहसीलदार बिलासपुर के आहरण एवं संवितरण अधिकारी का प्रभार तहसीलदार बिल्हा को उनके वर्तमान कार्य के साथ साथ आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।उक्त आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। फिलहाल इसमे देखना होगा की प्रमोशन पाने वाले डिप्टी कलेक्टर को आखिर क्या जिम्मेदारी दी जाती है।


