भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिया प्रकृति के प्रति स्नेह का संदेश
02-जून,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} 27 खोली वार्ड नं 15 में भारती जनता पार्टी पश्चिम मंडल के
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीराम उद्यान मे पौधा रोपन कार्यक्रम
आयोजित किया गया। पौधा रोपन के दौरान संकल्प लेते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि
प्रकृति की रक्षा हम सबकी पहली
प्राथमिकता है। जिसमे वार्ड पार्षद सुनीता मानिकपुरी सहित भारती जनता पार्टी पश्चिम मंडल महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर भारती जनता पार्टी पश्चिम मंडल के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रकृति हम सबकी सदैव रक्षा करती आई है और हमे भी सभी को मिलकर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए और जहां तक हो हर एक-एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए
पौधा लगाने के साथ-साथ निरंतर उसकी देखभाल भी करनी चाहिए क्योकि यही पौधा एक दिन विशाल पेड़ बन हम सभी को ऑक्सीजन देगा। जिससे प्रकृति का संतुलन भी बरकरार रहेगा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुनीता मानिकपुरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती चांदना गोस्वामी, श्रीमती पूनम शुक्ला, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, श्रीमती माया पमनानी, श्रीमती किरण सिंग, श्रीमती कंचन जसवानी, शिमला शर्मा, दमयंती दीवान, शिल्पा देशमुख, देवकी लारिया मधु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थिति रही।




