294 लोगो ने उठाया निःशुल्क वेक्सिनेशन का लाभ
03-जुलाई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी में 294 लोगों कोविड 19 का किया गया निशुल्क टीकाकारण युवाओं में दिखा भारी उत्साह लाइन में लगा कर टीका लगवाया आज शनिवार को भक्तवर राम नगर सिंधी कॉलोनी में 18 प्लस से लेकर 100 वर्ष तक के बुजुर्ग महिला व पुरुषों के लिए भाई और बहनों के लिए गुरुद्वारे में लंगर प्रसादी के साथ टीकाकरण का आयोजन किया गया था।
सवेरे 10:00 बजे से ही लोगों ने लाइन में लगकर अनुशासन में रहकर टीका लगवाया धनगुरु नानक दरबार के सेवादारी हरिकिशन गंगवानी ने बताया कि शनिवार को ही इसीलिए चुना गया ताकि युवा लोग शनिवार को टीका लगाकर रविवार को आराम करें और सोमवार को अपनी पढ़ाई और व्यापार में पूरे जोश के साथ देश की सेवा करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।
आज शनिवार को महिला पुरुष युवाओं को मिलाकर 294 लोगों ने एक ही केंद्र में टीका लगवाया जो बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक ही जगह 5 घंटों में 294 लोगों ने टीका लगवाया कार्यक्रम को सफल बनाने में महापौर श्री रामचरण यादव प्रवीण शुक्ला भरत कश्यप विजय यादव मूलचंद आर वादली हरिकिशन गंगवानी सुरेश वाधवानी हेमंत कलवानी रमेश भादवाणी सुमित वाधवानी सुरेश गंगवानी गोपाल हरिपाल मोहनलाल परवानी वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, मनोज राज, उमेश सिंह ठाकुर
व समस्त सेवादारी महिला व पुरुषों का सराहनीय प्रयास रहा ऑल धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी में निशुल्क टीकाकरण का अंतिम दिन था यह जानकारी विजय यादव ने दी




