चार्ज लेते ही आईजी से की मुलाकात डांगी ने बधाई देने के साथ बेहतर पुलिसिंग और थानों की व्यवस्था सुधारने दिए दिशा निर्देश
06-जलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर- एसपी दीपक कुमार झा ने एसपी का कमान सभाला। एएसपी उमेश कश्यप ने चार्ज दिया। एएसपी उमेश कश्यप ने गुलाब के गुलदस्ते भेंट कर किया नए एसपी का आत्मीय स्वागत। पद ग्रहण लेने तुरंत बाद एसपी दीपक झा आई जी रतन लाल डाँगी से मुलाकात करने पहुंचे।आईजी ने बधाई देने के साथ बेहतर पुलिसिंग और थानों की व्यवस्था सुधारने को लेकर दिशा निर्देश दिए है।
ज्ञात हो कि एसपी के चार्ज लेने के एक दिन पहले आई जी डाँगी ने सिविल लाइन थाने का औचक निरक्षण कर टी आई समेत दो पुलिस कर्मियों को कार्य मे लापरवाही के चलते लाइन अटैच कर दिया है। आईजी डाँगी ने बिलासपुर से लेकर सरगुजा तक थानों के निरक्षण किया और पुलिस को जनता से अच्छे व्यवहार के साथ उनको सुनने के निर्देश दिये। आई जी डाँगी के औचक निरीक्षण के क्रम अभी जारी रहने की सम्भवना है। दोनो रेंज के एसपीस को भी आई जी ने निर्देश दिए है।


