अब वार्ड 20 भक्त कंवर राम नगर सिंधी कालोनी वासियो को पानी की किल्लत से मिलेगी निजात
07-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर- स्थानीय वार्ड क्रमांक 20 भक्त कंवर राम, सिंधी कॉलोनी में पिछले कई सालों से पानी को लेकर भारी दिक्कत बनी हुई थी ,खास तौर पर गर्मी के दिनों में पानी के लिए मारामारी की स्थिति हो जाती थी इसे देखते हुए कई बार यहां की स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या को लेकर शासन को अवगत भी कराया था वही पिछले दिनों वार्ड वासियों के पुरानी मांग पानी बोर को की समस्या को देखते हुए बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे के द्वारा विधायक निधि से आज कॉलोनी में पानी का बोर करा दिया गया है।
आज बोर खनन के उपरांत जल विभाग के भरत कश्यप युवा कांग्रेसी एल्डरमैन श्याम लाल चंदानी ,वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मोहन मधवानी जिनके लगातार प्रयास से यह कार्य सफल हो सका है देखा जा रहा था कि पिछले काफी समय से पानी की समस्या यहां पर बनी हुई थी जिसके दूर होने से सिंधी समाज एवं कांग्रेश जनों ने इस कार्य के लिए शैलेश पांडे को आभार व्यक्त किया गया, वही दूसरीओर मांग पूरा होने से वार्ड में हर्ष व्याप्त है इस कार्य को पूरा कराने में कांग्रेसी एल्डरमैन श्याम लाल चंदानी ,एमआईसी मेंबर भरत कश्यप, समाजसेवी मोहन मदवानी सेकी सोनी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष परमानंद गिदवानी, मनीष लाहोरानी, सुभाष बजाज, अकाश कारड़ा ,पंकज ,पवन मोटवानी, पूर्व पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्याम नानी ,हरीश ,नरेश लालवानी, मनीष गुरबाणी ,राजेश श्याम नानी, लाला सोनी, गगन मल, महेंद्र गंगवानी ,राजेश मानिकपुरी ,धनु मन्नू यादव इत्यादि का काफी सहयोग रहा। उक्त जानकारी कांग्रेसी एल्डरमैन श्याम लाल चंदानी एवं समाजसेवी मोहन मदवानी के द्वारा दिया गया।


