मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ढाई साल के सफलतम कार्यकाल पूरे होने पर त्रिवेणी संगम से दी शुभकामनाएँ…
08-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ढाई साल की सरकार पूरे होने पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने प्रयागराज के गंगा जी में डुबकी लगाकर मां त्रिवेणी संगम से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने और बिलासपुर वासियों के लिए अमन-चैन की दुआएं मांगी। छत्तीसगढ़ में सरकार के ढाई-ढाई के फार्मूले के सुगबुगाहट के विराम के बाद राजनीति गलियारों में नेताओं ने बड़ी राहत की सांस ली है। वहीं बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय अपनी टीम के साथ गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज गंगाजी गए हुए है। इस संबंध में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मैं शाही स्नान (डुबकी) लगाने के लिए प्रयागराज (इलाहाबाद) आया हूं और मैंने मां गंगाजी, त्रिवेणी जी से अपने विधायकी कार्यकाल के पूरे 5 साल भूपेश बघेल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा करने आशीर्वाद लिया है। वहीं कोरोना महामारी से छुटकारा पाने के लिए तथा अपनों को खोने पर मां गंगा मैया से मृतात्माओं की शांति की भी कामना की है।

