बेजा कब्जा तोड़ने के दौरान पथराव में निगमकर्मी का सिर फूटा !
16-जुलाई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर आज 27 खोली में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची निगम के टीम के साथ एक महिला ने जमकर विवाद किया, मिली जानकारी के अनुसार 27 खोली के पास स्थित होलीक्रास स्कूल के पास रानी यादव द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति के बाउंड्रीवाल बना लिया गया था, जिसकी जानकरी लगते ही निगम टीम मौके पर पहुंच बाउंड्री वॉल तोड़ने की कार्यवाही शुरू की, इसी बीच रानी यादव के परिवार सहित अन्य लोगों ने निगम कर्मियों से विवाद करते हुए पथराव कर दिया,जिसके बाद निगमकर्मियों को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा।
वही बीच बचाव करने पहुंची पुलिस से भी यह लोग बदतमीजी करते रहे इतना ही नहीं अवैध निर्माण करने वाली महिला रानी यादव कार्यवाही रुकवाने के लिए अपने ऊपर मिट्टी तेल डालने तक आमादा हो गई थी, जिसके बाद निगम अमले ने कार्रवाई को रोकते हुए उक्त महिला को 2 दिन की मोहलत दी है।
इस पूरी घटना में कार्यवाही में अड़चन डालने पहुँचे लोगों की खूब खतरीदारी की गई तो वही एक निगमकर्मी के सर में गंभीर चोट आई है जिसे देखते हुए घायल निगम कर्मी उक्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने थाने पहुंच गया है। बताया जा रहा है इस घटना में निगम द्वारा उपयोग की जाने वाली जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है यह पूरा मामला शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का माना जा सकता है।



