कांग्रेस कार्यकर्ताओं
ने जताया हर्ष प्रेषित की शुभकामनाएं
16-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह को योग आयोग के सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह छाॅत्र व युथ राजनीति से ही काफी सक्रिय रहे हैं। संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सी एम ड़ी कालेज के छाॅत्रसंघ सचिव व एन एस यु आई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय छाॅत्रसगठन में जिला अध्यक्ष के साथ ही साथ बिलासपुर नगरनिगम के पार्षद व बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ ही वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के रुप मे काम करते हुए पार्टी व संगठन को मजबुती प्रदान कर रहे है। नगर निगम लोकसभा व विधान चुनाव में रविन्द्र सिंह जी के सक्रियता व सगंठन के प्रति ईमानदारी को देखते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने भरोसा जताया है।

