शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई डॉ खूबचंद बघेल की 122 वी जयंती, माल्यार्पण कर की दी श्रद्धांजलि
19-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 122 वी जयंती पर कांग्रेसियों द्वारा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति दी गई उनकी योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर शहर विधायक शैलेश पांडे ने स्व डॉ खूबचंद बघेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना की थी, आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उन्हीं के विचारों के अनुरूप प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने नरवा, घुरुवा व बाड़ी को गोधन न्याय योजना जैसी अनेक योजनाएं लेकर आए हैं, ताकि गांव का हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कैसा होउनकी जैसी सींच थी, उन्ही के अनुरूप प्रदेश का विकास व किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती देने का कार्य आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि स्व डॉ खूबचंद बघेल के आंदोलन से प्रभावित होकर अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर देश की स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए थे। उन्होंने ही छत्तीसगढ़ राज्य की सर्वप्रथम परिकल्पना की थी।
इस अवसर पर कांग्रेस के ऋषि पांडेय, विनोद शर्मा,यस पी चतुर्वेदी, सुभाष ठाकुर, शिल्पी तिवारी, आशा सिंह, अफरोज खान, सावित्री सोनी, सतीश गोयल अर्जुन सिंह, हर्मेन्द्र शुक्ला सहित कांग्रेसी मौजूद थे।


