छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर पत्रकार मनमोहन पात्रे नियुक्त
26-जुलाई,2021
रायपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मनमोहन पात्रे को प्रदेश मीडिया प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, वर्तमान में मनमोहन पात्रे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के बिलासपुर जिला सचिव प्रबंध संपादक भी हैं।
मनमोहन पात्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एवं ग्रामीण जनों को उनके अधिकारों से अवगत कराने के लिए कार्य करता है मुझे गर्व है कि मुझे इस परिवार का हिस्सा बनाया गया मैं अपने पद का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करुंगा छत्तीसगढ़ के पंचायतों में पंचायती राज व्यवस्था का उचित क्रियान्वयन हो, ग्रामसभा सर्वोच्च हो और समिति के उद्देश्य के साथ समिति के विचारधारा को सभी मीडिया के माध्यम से गाँव-गाँव तक पहुँचाने में सफल होंगे।

मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में व्यवस्था परिवर्तन की इस मुहिम को सफल करेंगे।
छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हुलास साहू एवं प्रदेश सचिव धर्मेंद्र बैरागी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

