27-जुलाई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सड़क हादसे में आए दिन कई लोग अपनी जान गंवा चुके है इसके बावजूद कुछ लोग अब भी समझ ने को तैयार नही है वाहनों की तेज रफ्तार सड़क हादसों का सबब बन चुकी है। वही आज बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के लोयला स्कूल के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

जिसमे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, वही दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजौर निवासी अनिल सूर्यवंशी पिता आनंद सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा युवक कन्हैया चंद्राकर पिता जनक चंद्राकर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप घायल है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

