पौड़ी पुलिस की सक्रियता से चोर गिरफ्तार बाईक जब्त
31-जुलाई,2021
कोरिया-{जनहित न्यूज़}
प्रार्थी मुर्कजी पिता राजेश निवासी एकता नगर गोदरीपारा चिरमिरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 11जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सेल गाड़ी क्रमांक सीजी 16 सी.एन. 1832 से केराडोल आया था। गाड़ी खड़ी कर लेबर खोज रहा था कि अज्ञात चोर ने नई गाड़ी चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी. पी. सिंह को अवगत कराया व मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं वाहन की पतासाजी की गई।

संदेह के आधार पर मनोज कुमार तुरी को पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपने साथी रवि कुमार के साथ मिलकर प्रार्थी की गाड़ी चोरी करना व ग्राहक की तलाश में छिपाकर रखना बताया आरोपी मनोज कुमार पिता रंनथू उम्र 20 वर्ष निवासी केराडोल एमआइजी क्वार्टर थाना पोड़ी से प्रार्थी का चोरी गया दो पहिया वाहन टीवीएस एक्सेल 100 क्रमांक सीजी 16 सी.एन. 1832 कीमती 40000 रुपए का बरामद कर जप्त किया गया आरोपी को धारा 379.34
भा द वि अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

