मुंगेली नाका स्तिथ शिविर में लोगो को पीने का पानी तक नही हुआ नसीब
05-अगस्त,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
आज मुंगेली नाका स्तिथ तरुण पुष्कर के पास कोविड-19 निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे
में भारी अव्यवस्था दिखी कई दिनों के बाद शिविर का आयोजन होने के कारण आसपास कालोनी वासियो का भारी उत्साह था परंतु अव्यवस्था के कारण लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लोग सवेरे 6 बजे से ही पहुँचने लगे लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाया कई बुजुर्ग लोग पर्याप्त पानी पीने के लिए लाए थे गर्मी की वजह से पानी की कमी पड़ गई कई बुजुर्गों को बेहोश और चक्कर आने लगे टीकाकरण केंद्र में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी कर्मचारियों को भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था इंजेक्शन लगाने के बाद वहां कोई जवाबदार अधिकारी नहीं दिखा जो टीकाकरण कराने आए लोगों को समझा सके कि 10 मिनट बैठना पड़ता है बुखार आने की दवाई देते हैं उसमें भी अव्यवस्था थी हिंदू जन जागरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी ने बताया 13 अप्रैल से निशुल्क टीकाकरण आसपास के लोगों के कहने पर नगर निगम द्वारा निशुल्क टीकाकरण लगाया जा रहा था जिसे अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है आज बहुत दिनों के बाद टीकाकरण चालू होने की वजह से भीड़ बहुत ज्यादा थी इसीलिए व्यवस्था हो गई जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला को अवगत करवाया गया है ताकि दोबारा ऐसी अव्यवस्था न हो तथा कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी जाए ताकि लोगों को जैसी सुविधा शासन देना चाह रहा है वैसी सुविधा मिले

