जयपुर में आयोजित फ़ाइनल राउंड में 17 वर्षीय विदिशा ने दिखाई अपनी प्रतिभा
12-अगस्त,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] स्टार मिस टीन छत्तीसगढ़ के लिए फ़ाइनल प्रतियोगिता में मिस विदिशा विनर रही।
यह प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित की गई। जिसके फ़ाइनल राउंड में अपनी खूबसूरती और प्रतिभा से 17 वर्षी विदिशा मेहर ने यह खिताब अपने नाम कर स्टार मिस टीन छत्तीसगढ़ बनी। वे बैंक ऑफ़ बड़ौदा बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक वरुण मेहर की पुत्री है।

इस अवसर पर सभी ब्रांचों के शाखा प्रबंधको उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतू मिस विदिशा को बधाई प्रेरित किया है साथ ही उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

