अवैध जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने कसी लगाम
13-अगस्त,2021
कोरिया-{जनहित न्यूज़} मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत अवैध जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने एवं आरोपियों को जेल भेजने हेतु एस पी कोरिया के निर्देश पर जिला कोरिया के थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति अंको के माध्यम से सट्टा पट्टी लिख रहे हैं मुखबीर सूचना के आधार पर उक्त दोनो स्थानो पर रेड कार्यवाही किया गया।

तथा दो व्यक्तियों को पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम प्रेमलाल पिता जयकरण केवट निवासी कंचन दफाई थाना
झगराखांड जिसके पास से एक नग टैबलेट,एक नग मोबाइल,एक डाट पेन,सट्टा पट्टी ,3000 रुपए नगदी मिला तथा दूसरे आरोपी ने अपना नाम मन्नू पनिका पिता बेचन पनिका साकिन लालपुर थाना मनेंद्रगढ़ बताया आरोपी के पास से एक नग मोबाइल ,एक नग डाट पेन, 2000 रुपए नगदी, सट्टा पट्टी मिला।

जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 4 क जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

