क्रिएटिव आईज प्रमोशन एवं प्रोग्रेसिव प्वाइंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन
चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष महेश दरयानी ने किया ध्वजारोहण
18-अगस्त 2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़} रायपुर
सुप्रसिद्ध सामाजिक क्रिएटिव आईज प्रमोशन एवं प्रोग्रेसिव प्वाइंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एक भव्य आयोजन किया गया।

प्रोसेसिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष महेश दरयानी एवं समाजसेवी और उद्योगपति गंगाधर अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर रविंद्र सिंग, राजेश बुधवानी, मनोज शुक्ला,उर्मिला देवी उर्मी, महेश आर्य, संदीप मलिक, अजय गुप्ता, अधिवक्ता रहमान, पूजा महंत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।


सुप्रसिद्ध गायक ललित सेठिया, मनीषा नाटाल, अनिल कृष्णानी, वेणु जोशी, अमृताश श्रीवास्तव,अलीना पन्ना, मेनका देश भक्ति गीत गाकर श्रोताओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजक सतीश कटियारा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।

