20 अगस्त शासकीय अवकाश के कारण आज कार्यालयों में सद्भावना दिवस की ली गई प्रतिज्ञा
19-अगस्त 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
मोहर्रम पर्व का शासकीय अवकाश घोषित है। अतएव बिलासपुर 19 अगस्त 2021। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त 2021 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस तिथि को मोहर्रम पर्व का शासकीय अवकाश घोषित है।

अतएव आज कार्यालयों में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली गई।
संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने कमिश्नर कार्यालय में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को बिना हिंसा का सहारा लिए जाति, धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्र अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता एवं सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।

