युवाओं को भागीदारी पंचायती राज संचार क्रांति जैसी स्व:राजीव गांधी ने की पहल
20-अगस्त 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया है। आज 20 अगस्त को मोहर्रम के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण ज़िला अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पूर्व ही सद्भावना दिवस की शपथ ली।
राजीव गाँधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने
माल्यार्पण किया। वही जिला पंचायत प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकास पर सोच से अवगत कराया। इस अवसर पर हरमेन्द्र शुक्ला (प्रदेश संगठन मंत्री झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस शहर सचिव) भी
शामिल हुए तथा स्व:राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यर्पण करते हुए कहा देशवासियों के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।
मुख्य रूप से विधायक शैलेष पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,हरमेन्द्र शुक्ला (प्रदेश संगठन मंत्री झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस शहर सचिव) कांग्रेसी सहित अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थिति थे।

