महिलाओं ने उत्सव के साथ झूला-झूलकर उठाया आनंद!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मांग समाज की महिला द्वारा सावन उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। गांधी चौक स्तिथ प्राचीन ठाकुरदेव मंदिर में सावन उत्सव मनाया गया। जहाँ समाज के सभी वर्ग की महिलाओं ने सावन
उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस सावन उत्सव का बहुत महत्व होता है, जिसे बहुत ही खुशियां के साथ मनाया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक के साथ मनोरंजन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भजन, गायन, डांस गेम जैसे विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए तथा झूले झूलकर महिलाओं ने ख़ूब आनंद लिया। सभी महिलाओं ने एक जुट हुईं, हरे रंग की साड़ी, चूड़ी, बिंदी और सोलह श्रृंगार कर महिलाएं महोत्सव में शामिल होने ग्रीन वेशभूषा में पहुंची।

इस सफल कार्यक्रम का आयोजन मांग समाज की महिला द्वारा रखा गया। महिला और बच्चे सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा।

मांग समाज की अध्यक्ष पूजा इंगोले, उपाध्यक्ष आशा गवली, सचिव माया मेन्द्रे कोषाध्यक्ष गंगा दनके, सचिव अमृता साल्वे, सह कोषाध्यक्ष जमुना बाई व समाज के प्रमुख सलाहकार गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ललित राव दनके, ज्ञानेश्वर, कामल एवं इस आयोजन में मांग समाज के प्रबुद्ध गाना सहित महिलाएं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित। लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। समाज की महिलाओं ने सभी का आभार प्रकट किया गया।

