महापौर ने पेश किया 8 अरब 19 करोड़ 41 लाख का बजट
24-अगस्त 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नगर निगम की आम सभा हंगामे के साथ खत्म हो गई आम सभा के दौरान बिलासपुर महापौर रामशरण यादव ने बिलासपुर का आठ अरब 19 करोड़ 41 लाख का बजट पेश किया.. बजट पेश करने से पहले ही भाजपा के पार्षद दल ने बजट को बोगस बजट करार देकर सदन से वाकआउट कर दिया.. इससे पहले बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ है.. प्रस्ताव क्रमांक 89 में कांग्रेस पार्टी के भवन के लिए जमीन आबंटन को लेकर सभा के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है।

सामान्य सभा मे 93 प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें से 92 प्रस्ताव को थोड़े हंगामे के साथ पारित कर दिया गया.. लेकिन जैसे ही 1 करोड़ 40 लाख की राशि की जमीन को कांग्रेस भवन के लिए आबंटित करने का प्रस्ताव आया तो भाजपा पार्षद दल द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया।

महापौर ने इस दौरान कहा कि.. राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के अधिकार है कि पार्टी ऑफिस के लिए जमीन आबंटन के लिए आवेदन किया जा सकता है.. इस पर भाजपा ने जमकर विरोध किया.. भाजपा लगातार विरोध दर्ज करा रही है और बस स्टैंड में जिस जमीन पर कांग्रेस भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है.. उसे जनता और नगर निगम की काम की जमीन बताया जा रहा है.. भारी हंगामें के बाद नगर निगम अध्यक्ष ने प्रस्ताव पास होने का ऐलान कर दिया है।

इसके अलावा आम सभा में व्यापार विहार समेत शहर के अलग अलग स्मार्ट सिटी रोड का नामकरण स्व. रामबाबू सोंथालिया के नाम के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया.. पार्षदों के मानदेय और पार्षद निधि को बढ़ाये जाने के प्रस्ताव लिए समिति का गठन किया जाएगा जो राज्य शासन को पत्र लिखेगी.. व्यापार विहार में बन रहे तारामंडल का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ऐ पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया।

कांग्रेस भवन की जमीन को लेकर सदन में हंगामा.. भाजपा के पार्षद दल अध्यक्ष के पास पहुंचा.. हाथ मे पर्चा लेकर विरोध दर्ज करा रहे भाजपा पार्षद.. भारी हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित की गई..

