अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ आयेंगे राहुल …
27-अगस्त 2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में चल रहा कथित सत्ता संघर्ष अभी जस का तस है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस कलह के इस एपिसोड का अंत छत्तीसगढ़ में ही होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते यहां आएंगे और पार्टीजनों से चर्चा करेंगे। तब तक के लिए यह बवंडर शांत हो गया माना जा रहा है। सत्ता के नेतृत्व को लेकर कथित आंतरिक खींचतान पर आज दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस महामंत्री केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले को लेकर हुई बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। आला नेताओं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अलग-अलग बातचीत हुई।
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ आकर पार्टी के लोगों से बातचीत करेंगे।


