मान्यता समाप्त होने के बाद भी
अध्यक्ष और सचिव खिलाडियों कर रहे भ्रमित
28-अगस्त 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] ज्ञात हो कि कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कुछ माह पहले हि छत्तीसगढ़ कराटे डु एसोसिएशन सम्बन्धता (मान्यता) समाप्त करदी उसके पश्चात खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ ने भी इस संघ कि मान्यता समाप्त करदी हैं। बावजूत इसके संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी / सचिव अमल तालुकदार दे द्वारा राज्य के कराते खिलाड़ियों को छला जा रहा हैं, इस नाम पर कि उनकी संस्था को खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ. ग से मान्यता प्राप्त हैं अपने लेटर हेड एवं बेनर पोस्ट पर खेल एवं युवा कल्याण के नाम का दुरुपयोग जारी रखा है।
विभाग सूचना मिलते हि गैर मान्यता प्राप्त संस्था छत्तीसगढ़ कराटे डु संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी एवं सचिव को संचनालय के द्वारा फटकार लगाई गई हैं एवं दिवस के अंदर जवाब तलब करने कि आदेश जारी कि गई हैं।


