22 माह से पुलिस कर रही थी सरगर्मी से तलाश आज धराया !
29-अगस्त 2021
कोरिया-[जनहित न्यूज़]
प्रार्थी रामखेलावन पिता स्वर्गीय महावीर प्रजापति 46 वर्ष निवासी रतनपुर झरना पारा थाना खड़गवां का में 30.9.19 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26.9.19 को करीब 6:00 बजे सुबह इसकी नाबालिक लड़की कक्षा दसवीं का रिजल्ट लेने बैकुंठपुर जा रही हूँ कह कर नीलम बस में बैठकर बैकुंठपुर की ओर गई, शाम तक घर वापस नहीं आने पर आसपास रिश्तेदारी में पता किए फिर भी कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के द्वारा नाबालिक लड़की को अपहरण कर ले जाने की आशंका पर अपराध क्रमांक 199/19 धारा 363 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया था। पतासाजी विवेचना दौरान पता चला कि नाबालिक लड़की को आरोपी कृष्णा मंडल पिता भावेश मंडल निवासी गंजना पश्चिम बंगाल बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है, जो अपने घर में पत्नी बना कर रखा है और करीब 6 माह से शारीरिक शोषण करता रहा है। 21फरवरी को पीड़िता को आरोपी कृष्णा के घर ग्राम गंजना से बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी कृष्णा मंडल घटना के बाद से फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी जो आज 29 अगस्त को ग्राम कमल गिरी थाना लखनपुर जिला सरगुजा से गिरफ्तार किया गया। जिसे रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

